Move to Jagran APP

नगर मजिस्ट्रेट व मंदिर मजिस्ट्रेट के पद रिक्त

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 11:50 PM (IST)
नगर मजिस्ट्रेट व मंदिर मजिस्ट्रेट के पद रिक्त

फैजाबाद : जिले में नगर मजिस्ट्रेट समेत कई पद रिक्त हो गए हैं। अत्यधिक संवदेनशील मंदिर मजिस्ट्रेट का पद भी खाली है। नतीजन एक ही अधिकारी से कई पदों का कार्य लिया जा रहा है।

loksabha election banner

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एके सिंह का स्थानांतरण बरेली होने के के बाद उनके स्थान पर नगर मजिस्ट्रेट आरएस पांडे को तैनात किया गया है। बीते शनिवार को उन्होंने यह कार्यभार संभाल लिया। नगर मजिस्ट्रेट का पद रिक्त हो गया है। लिंक अधिकारी होने के नाते अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया नगर मजिस्ट्रेट का कार्य देख रहे हैं। भूमि अध्याप्ति अधिकारी का पद रिक्त है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह से यह कार्य लिया जा रहा है। वह मंदिर मजिस्ट्रेट भी हैं। मंदिर मजिस्ट्रेट के दो पद रिक्त हैं। यह कार्य डिप्टी कलेक्टर रमा पति व अपर नायब तहसीलदार से लिया जा रहा है।

उपसंचालक चकबंदी का पद पहले से रिक्त है। इस पर तैनात रहे प्रमोद शंकर शुक्ल को मुख्य राजस्व अधिकारी बना दिया गया। फिलहाल वे ही दोनों पद का भी कार्य देख रहे हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दुबे का स्थानांतरण अमेठी हुआ है। इसी के साथ दो पदों में से एक पद समाप्त कर दिया गया है। इस पद पर एकमात्र अधिकारी राजेंद्र त्रिपाठी हैं। चकबंदी अधिकारी सदर अनिल सिंह 'बिसेन' समेत तीन अधिकारियों को भी गैर जिला स्थानांतरित किया गया है। तीनों अधिकारी कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। नायब नजूल अनुराग सिंह का स्थानांतरण भी गैर जिला किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमापति का स्थानांतरण गोंडा और प्रशासनिक अधिकारी राजेश दुबे का स्थानांतरण फतेहपुर हुआ है। दोनों पद रिक्त हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.