नदी में समाने लगे घर
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 12:27 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 12:27 AM (IST)
फैजाबाद : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से महंगू का पुरवा व नूरगंज गांव के दर्जनों घर खतरे की जद में आ गए हैं। रविवार की रात नदी की तेज धारा से महंगू का पुरवा व नूरगंज के कई घरों का आधे से ज्यादा हिस्सा नदी में समाहित हो गया। गांव के वाशिन्दों में अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित अपने परिवार व जानवरों के साथ सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड व तहसील प्रशासन द्वारा कटान रोकने व बचाव के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
रविवार की देर रात महंगू का पुरवा के केदार, रजनी सिंह, व नूरगंज गांव के रामकुमार पांडेय तथा पप्पू के मकान का आधे से अधिक हिस्सा नदी की धारा में समाहित हो जाने से हड़कंप मच गया। लोग सामान समेटकर सुरक्षित स्थान की ओर जाने की तैयारी में लग गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें