Move to Jagran APP

करोड़पति लल्लू सिंह ने बाकी को पीछे छोड़ा

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 12:13 AM (IST)
करोड़पति लल्लू सिंह ने बाकी को पीछे छोड़ा

फैजाबाद : भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कांग्रेस, सपा, बसपा व आप समेत दलों के प्रत्याशियों को संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वह अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले में सीबीआइ के अभियुक्त हैं। उनके विरुद्ध आरोप भी गठित किए जा चुके हैं।

loksabha election banner

विधि स्नातक पूर्व विधायक व लोकतंत्र सेनानी पेंशनधारक लल्लू (59) का न तो इ-मेल पता है और न ही सोशल मीडिया से जुड़े हैं। वह एक करोड़ डेढ़ लाख की संपत्ति के स्वामी हैं। उनकी पत्नी सरिता सिंह के पास 24 लाख साढ़े 12 हजार की संपत्ति है। दोनों के पास क्रमश: एक लाख 45 हजार व 90 हजार की नकदी बैंक में जमा है। बचत खातों, सावधि जमा खाता, बीमा, किसान विकास पत्र, आभूषण व महिंद्रा स्कार्पियो के तौर पर लल्लू सिंह के पास व उनकी पत्नी के पास करीब 12 लाख की संपत्ति है। उनके पास सदर व सोहावल तहसील क्षेत्र में कई एकड़ खेत, सआदतगंज, ट्रांसपोर्टनगर व गोमतीनगर लखनऊ में भूखंड व मकान हैं। 2013-14 में दोनों ने क्रमश: तीन लाख 17 हजार 520 रुपये व दो लाख आठ हजार 870 रुपये का आयकर अदा किया है। शपथपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार लल्लू सिंह पर 33 लाख 65 हजार 964 रुपये का कर्ज है। इसमें इंद्रभान सिंह व कृष्ण मुरारी सिंह से पांच-पांच लाख का व्यक्तिगत कर्ज भी शामिल है। दोनों के पास कोई लाइसेंसी असलहा नहीं है। सरिता सिंह व्यापार करती हैं। आज नामांकन करने वाले अन्य प्रत्याशियों के पास उल्लेखनीय संपत्ति नहीं है और न ही आपराधिक इतिहास है।

कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल खत्री व उनकी पत्नी के पास करीब 76 लाख रुपये, आप प्रत्याशी मयूरी व उनके पति के पास करीब 89 लाख, बसपा उम्मीदवार जितेंद्र कुमार सिंह बबलू के पास 71 लाख, सपा उम्मीदवार मित्रसेन यादव के पास 95 लाख 75 हजार की संपत्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.