शिवभक्त कांवरियों के लिए लगाई 45 बसें
जागरण संवाददाता, इटावा : शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए रोडवेज ने 45 बसें लगा दी हैं। मंगलवार की श
जागरण संवाददाता, इटावा : शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए रोडवेज ने 45 बसें लगा दी हैं। मंगलवार की शाम से कांवरिये बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए श्रंगीरामपुर के लिए रवाना हुए। महा शिवरात्रि पर्व तक चारों ओर बम-बम भोले की गूंज रहेगी।
महा शिवरात्रि पर्व पर इटावा जिले से ही नहीं अपितु काफी संख्या में पड़ोसी प्रांत मध्यप्रदेश के जनपद ¨भड क्षेत्र के शिवभक्त कांवरिया फर्रुखाबाद जिले के श्रंगीरामपुर से गंगाजल लाकर अपनी मनौती के अनुरूप मंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कोई-कोई भक्त तो एक साथ 108 कांवर लेकर चलता है। श्रंगीरामपुर से सभी कांवरिये वाहनों से जाते हैं, गंगा नदी से गंगाजल भरने के बाद कांवर कंधे पर रखकर निर्धारित शिव मंदिर तक पैदल आते है। हजारों की संख्या में जाने वाले कांवरियों की सेवा में रोडवेज ने इस साल 45 बसें लगाई हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र से करीब तीन दर्जन बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हुई हैं। अधिकतर कांवरिये शाम होने के बाद यात्रा करते हैं, इससे शाम को वापस आने वाली 45 बसों को इटावा स्टेशन पर कांवरियों को श्रंगीरामपुर तक पहुंचाने के लिए लगा दिया गया है। इससे कांवरियों को वहां तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी।