निरंकारी मिशन ने चमकाए रेलवे स्टेशन
जागरण संवाददाता, इटावा : निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह के 63 वें जन्मदिवस पर निरंकारी मंडल ने गुरुवार को द
जागरण संवाददाता, इटावा : निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह के 63 वें जन्मदिवस पर निरंकारी मंडल ने गुरुवार को देश व्यापी स्वच्छता
अभियान चलाया। अंदर और बाहर की गंदगी को घातक बताते हुए इटावा तथा भरथना रेलवे स्टेशन परिसर को चमाचम कर दिया। मंडल में महिलाओं-पुरूषों खासतौर पर युवा पीढ़ी ने जो सेवाभाव प्रदर्शित किया उसकी यात्रियों ने सराहना की। इसी के साथ कई जगह पर्यावरण के लिए पौधरोपण किया गया।
मंडल की शाखा इटावा के संयोजक सुरेश इमलानी ने बताया कि चेरिटेबिल फांउडेंशन के देशव्यापी स्वच्छता अभियान में 263 रेलवे स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया। बाबा हरदेव ¨सह के कथनानुसार अंदर और बाहर की गंदगी दोनों ही घातक हैं, इससे आसपास गंदगी न पनपने दें। सेवादल संचालक विनीत वर्मा के निर्देशन में शहर, बसरेहर, जसवंतनगर, चकरनगर के सेवादारों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया।
संवाद सहयोगी, भरथना : रेलवे स्टेशन परिसर पर संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। मंडल के सेवादलों ने प्रात: 8 बजे स्टेशन परिसर पहुंच कर सफाई अभियान चलाया। इसके तहत पुल, सीड़ियों, शौचालयों, चारों प्लेटफार्म, टिकटघर, परिसर, टिनशैड, कुर्सियों में छिपी गंदगी को निकाल झाडू, पौंछा, पानी, फिनायल से धुलाई कर स्टेशन को चमाचम कर दिया। सफाई अभियान के दौरान सच्चिदानन्द पांडेय, सेवादल इंचार्ज गिरधारीलाल, विजय, संदीप, रमेश, विकास, डिम्पल, रजनी, ममता, सुनीता, कीर्ति समेत तीन दर्जन से अधिक सेवादल के सदस्य सफाई व्यवस्था में जुटे रहे।