जिला अस्पताल का मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा
जागरण संवाददाता, इटावा : डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा। जिसम
जागरण संवाददाता, इटावा : डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा। जिसमें मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन और बेहतर सुविधाएं क्या कर सकता है इस पर फोकस होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश स्टेट कोआर्डीनेटर डॉ. निखिल प्रकाश ने गुरुवार को अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और एक नया मैनेजमेंट प्लान विकसित करने को कहा।
प्लान के तहत अस्पताल में कुल कितने मरीज आ रहे हैं, उन मरीजों के इलाज में कितना समय लग रहा है। मरीजों की टे¨स्टग कितनी हो रही है और उनमें समय कितना लग रहा है। यह सब व्यवस्थाएं नए सिरे से बनाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत यह कार्य पूरे किए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एके पालीवाल ने बताया कि जल्द ही मैनेजमेंट प्लान बनाया जाएगा। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।