इटावा में चकबंदी अधिकारी के स्टेनो की हत्या
चकबंदी विभाग के अधिकारी के स्टेनो विपिन कुमार रात में अपने घर से किसी काम से निकले थे। उनका शव सिविल लाइन इलाके में रात तीन बजे मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 11:41 AM (IST)
इटावा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। इटावा में कल देर रात चकबंदी अधिकारी के स्टेनो की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
चकबंदी विभाग के अधिकारी के स्टेनो विपिन कुमार रात में अपने घर से किसी काम से निकले थे। उनका शव सिविल लाइन इलाके में रात तीन बजे मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
आज सुबह कुछ लोगों ने बताया कि लेन देन का विवाद में हत्या होने की संभावना है। विपिन कुमार के शव पर काफी छेद हैं। माना जा रहा है कि उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। सिविल लाइन के सराय दयानत में बदमाशों ने उनकी हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें