परिवार की भांति पौधों की करें ¨चता
जागरण संवाददाता, इटावा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पुराना शहर मंडल द्वारा
जागरण संवाददाता, इटावा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पुराना शहर मंडल द्वारा सराय एसर आलमपुर हौज कांधनी पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व पुराना शहर अध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने भाजपा नेताओं के साथ पौधरोपण किया।
इस अवसर पर एएसपी ने कहा कि जितनी ¨चता हम अपने परिवार की करते हैं उतनी ¨चता हमें पौधों की करनी चाहिए। पौधों को परिवार के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार करना होगा। तभी यह अभियान सफल होगा।
डा. रमाकांत शर्मा, प्रशांत राव चौबे, दिलीप मिश्र एवं अशोक चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जितेंद्र भदौरिया, कुन्नू भदौरिया,पुत्तन भदौरिया, अमित चौबे, अनंत वर्मा, मुनिराज, शिवराज, अरुण मिश्र, जयदयाल, अर्पित गुप्ता, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अर¨वद दीक्षित ने किया।