शादी वाले घर से चोरों ने पार किया डेढ़ लाख का माल
जागरण संवाददाता, इटावा : इकदिल थाना अंतर्गत ग्राम सराय जलाल में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान को न
जागरण संवाददाता, इटावा : इकदिल थाना अंतर्गत ग्राम सराय जलाल में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चुराए गए संपत्ति में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान था।
शकीना बेगम पत्नी रिजवी अहमद अपनी जवान बेटी फातिमा के साथ एक मंजिला मकान में रहती है। उसका पुत्र बाहर काम करता है। फातिमा की सगाई हो चुकी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उसकी शादी के लिए दहेज का सामान जुटाया जा रहा है।
गुरुवार की रात जब मां-बेटी घर के बाहर वाले कमरे में सो रही थीं तभी चोर छत पर चढ़कर आंगन में उतरे। चोरों ने बाहर वाले कमरे में रखी चाबी तलाश ली और पीछे वाले कमरे में बक्सा-अलमारी खोलकर उसमें से जेवरात और कीमती कपड़े आदि चुरा लिए। मां-बेटी को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हो सकी। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पाया।
शकीना के अनुसार चोर दो हार, दो अंगूठी, शादी के कीमती कपड़ों सहित करीब डेढ़ लाख का माल चुरा ले गए हैं। थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।