महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा महिला मोर्चा
इटावा, जागरण संवाददाता : भाजपा महिला मोर्चे का सम्मेलन रामलीला रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित किय
इटावा, जागरण संवाददाता : भाजपा महिला मोर्चे का सम्मेलन रामलीला रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नीलमा कटियार ने कहा कि मोर्चा महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा। आजादी के बाद जो अधिकार भाजपा ने महिलाओं को दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की ¨चता की है, इतना सम्मान और सुरक्षा पहले किसी पार्टी ने नहीं दी।
उन्होंने कहा कि उप्र में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। दुराचारियों को जेल में होना चाहिए जबकि उप्र में दुराचारी थानों में कुर्सी पर बैठकर रौब झाड़ते हुए दुराचार को बढ़ावा देते हैं। उप्र में महिलाओं पर चाहे जितने अत्याचार होते रहें ¨कतु बसपा सुप्रीमो मायावती सब देख सुनकर भी चुपचाप रहने में ही अपनी भलाई समझती हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों से रूबरू कराने और उनके अधिकार देने की लड़ाई लड़ने के लिए भाजपा प्रत्येक जिले में महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है।
जिला संयोजक मधु तोमर के संयोजन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता प्रांतीय नेत्री सरिता भदौरिया ने की। संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मीनाक्षी चौहान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, करन राजपूत, कृपानारायण तिवारी, विवेक भदौरिया, विकास भदौरिया, प्रशांत राव चौबे का विशेष सहयोग रहा।