कोहरा ने धीमी कर दी ट्रेनों की रफ्तार
इटावा, जागरण संवाददाता : सर्दी के साथ ही शुरू हुए कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की
इटावा, जागरण संवाददाता : सर्दी के साथ ही शुरू हुए कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार थम गयी है। हालत यह है कि गुरूवार को आने वाली ट्रेनें शुक्रवार को आ सकीं, जबकि कानपुर से नई दिल्ली को जाने वाली रिवर्स शताब्दी को निरस्त करना पड़ गया। इस समय पड़ने वाली भीषण कोहरे ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। गुरूवार को मध्यरात्रि से शुरु हुआ कोहरा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक यथावत रहा। इसके चलते जहां कई ट्रेनें 14 घंटे तक की देरी से चली, वहीं यात्रियों को खासी परेशानी भी उठानी पड़ी ।
ट्रेनों की स्थिति
अप रूट की ट्रेन
मगध एक्सप्रेस -- 15 घंटे
ओखा एक्सप्रेस -- 14 घंटे
फरक्का ------------- 14 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस ---- 13 घंटा
मरुधर एक्सप्रेस -- साढे 9 घंटे
संगम एक्सप्रेस --- 15 घंटा
रिवर्स शताब्दी --- रद्द
डाउन लाइन की ट्रेन
संगम एक्सप्रेस --- 10 घंटा
कालका मेल ----- 2 घंटा
शताब्दी एक्सप्रेस -- 8 घंटे,
जोधपुर हावड़ा ---- 6 घंटा
मुरी एक्सप्रेस --- 3.30 घंटा
तूफान आभा गुरुवार का आज आया