अब तक 10 गांव ही हो सके ओडीएफ
इटावा, जागरण संवाददाता : ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त को बीते माह अप्रैल से स्वच्छ भारत मिशन के तत्
इटावा, जागरण संवाददाता : ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त को बीते माह अप्रैल से स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में जोरों से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जनपद के आठ ब्लाकों में यह अभियान दो वाहनों के सहारे चलाया जा रहा है। 686 राजस्व ग्रामों के मद्देनजर यह अभियान अभी धीमी गति से रेंगता हुआ माना जायेगा। हालांकि इस अभियान से अभी तक 10 गांव मंडल स्तर पर ओडीएफ मान लिए गए हैं। 108 ग्रामों में जागरूकता अभियान जारी है। इस अभियान को गतिमान करने के लिए संसाधन और जन सहयोग की खासी आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में इस वित्तीय वर्ष 2016-17 में ओडीएफ अभियान शुरू कर दिया गया। इसमें पंचायतीराज विभाग के साथ जुड़े स्वच्छ भारत मिशन ने अन्य कई सरकारी विभागों के अधिकारियों, ग्राम प्रधानों तथा सचिवों को ओडीएफ कराने का प्रशिक्षण देकर गांव-गांव इस अभियान को जोरदारी से चलाने के लिए कमर कसी। इस अभियान में एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं के जुड़ने से यह अभियान गतिमान हो गया है। हालांकि अभी यह अभियान हर गांव में संचालित नहीं हो रहा है लेकिन जिन-जिन गांवों में जारी है उन-उन गांवों के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। इस अभियान को और अधिक गतिमान करने के लिए हर स्तर पर संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है। स्वास्थ्य-सुरक्षा से जोड़े जाने से सफलता ओडीएफ को स्वास्थ्य और सुरक्षा से जोड़ दिया गया है इससे ग्रामीण इस ओर ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। गांव-गांव निरंतर बढ़ रहा शिक्षा का वातावरण भी इस अभियान को सफल बनाने में खासा योगदान कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से महिला वर्ग खुले में शौच करने जाने से मना करने लगा है। ऐसे में इस अभियान को महिला वर्ग ने आत्मसात कर लिया है। ओडीएफ ग्राम घोषित कराने में महिलाओं तथा युवा वर्ग की खासी भूमिका है।
इच्छा शक्ति बढ़ाने की जरूरत
ओडीएफ अभियान में संसाधनों का अभाव नहीं है, अन्य विभाग व समाजसेवी संस्थाएं सराहनीय सहयोग कर रही है। बीते 4 माह में 10 ग्राम मंडल स्तर पर ओडीएफ घोषित करा लिए गए हैं, 26 गांव जल्द ही ओडीएफ घोषित होंगे। 108 ग्रामों में यह अभियान तेजी से जारी है।
- एमएल यादव जिला पंचायतराज अधिकारी
ओडीएफ अभियान एक नजर में
ग्राम पंचायत - 471
राजस्व ग्राम - 686
सफाई कर्मी - 651
ओडीएफ ग्राम - 10
सहयोगी संस्थाएं
जागरण पहल
नेहरू युवा केंद्र
सत्यम समाज सेवा समिति
साक्षर भारत मिशन प्रेरक
स्वदेश संस्था
ओडीएफ ग्राम ब्लाक ग्राम
सैफई सैफई
बसरेहर दतावली
बसरेहर राहिन
भरथना आलमपुर तुरैया
भरथना बाहरपुर
जसवंतनगर नगला झम्मन भैसरई
जसवंतनगर सैदपुर
महेवा नसीदीपुर
महेवा कीरतपुर
महेवा महानेपुर
चकरनगर कोई नहीं
ताखा कोई नहीं
बढ़पुरा कोई नहीं