ग्रामीणों ने नालियों में खराब ईंटें लगाये जाने की शिकायत की
महेवा, संवाद सूत्र: लोहिया ग्राम निवाड़ीकला में विकास कार्यों का निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी मिह
महेवा, संवाद सूत्र: लोहिया ग्राम निवाड़ीकला में विकास कार्यों का निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी मिहीलाल यादव ने किया। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी ने लोहिया ग्राम निबाड़ीकला पहुंचकर बन रहे शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण किया वे गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। इस मौके पर ग्रामीणों ने शिकायत की कि नालियों में जीर्ण शीर्ण ईटें लगायी गयी हैं तथा कार्य योजना के आधार पर गलियों का निर्माण नहीं हो रहा है तथा पात्रों के साथ अपात्रों ने भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में पात्र गृहस्थी में अपने नाम शामिल करा लिये हैं। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुये कहा जांच कराकर अपात्रों के नाम हटवा दिए जाएंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत जमाल अहमद, सचिव अशोक परिहार जिला कन्सलटेंट अनुराग बाजपेयी ब्लॉक खंड प्रेरक संतोष कुमार, ग्राम प्रधान रत्ना देवी आदि मौजूद रहे।