अपने ही घर में फांसी पर लटकी मिली महिला
ऊसराहार, संवाद सूत्र: संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपने घर के बरामदे में फांसी पर लटकी मिली। मौ
ऊसराहार, संवाद सूत्र: संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपने घर के बरामदे में फांसी पर लटकी मिली। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ऊसराहार कलां गांव में धनीराम जाटव के मकान के बरामदे में उसकी पत्नी द्रोपा देवी 26 वर्ष बुधवार सुबह फांसी पर लटकी मिली तो गांव में सनसनी फैल गई। धनीराम भी बदहवास वहीं बैठा था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान रामसेवक ने थाना पुलिस को फोन पर दी तो थाना प्रभारी नासिर हुसैन मौके पर पहुंचे। वहां द्रोपा का शव बरामदे के कुंडे में एक दुपट्टा के सहारे गले में फंदे पर लटक रहा था, लेकिन महिला के पैर जमीन को छू रहे थे। जानकारी करने पर द्रोपा के पति धनीराम जाटव ने बताया शाम को दोनों लोगों ने मिलकर खाना खाया था और वह ऊपर छत पर लेटने चला गया था जबकि द्रोपा टीवी देख रही थी। रात बारह बजे जब वह नीचे आया तो द्रोपा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसने रात में ही घटना की सूचना फोन पर अपने ससुराल में भी दे दी थी।
घटना की सूचना पर द्रोपा के मायके अलीपुर थाना शमसाबाद जनपद फर्रूखाबाद से तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। द्रोपा के भाई छविनाथ ¨सह ने पति धनीराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि वह शराब पीकर आये दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार उन्होंने पंचायत भी की थी। दोनों लोग जयपुर में रहकर काम करते थे, वहां भी मारपीट की गई। कुछ दिन पहले ही जयपुर से द्रोपा घर वापस आई थी, लेकिन धनीराम उसे आये दिन मारता था। बताया जाता है कि द्रोपा की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और अभी तक कोई संतान नहीं थी। थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।