बुलंदशहर की डीएम का विरोध जारी, पुतला फूंका
बसरेहर-इटावा, जागरण संवाददाता : बुलंदशहर की डीएम बी चंद्रकला की हिटलरशाही का विरोध जनपद में लगातार द
बसरेहर-इटावा, जागरण संवाददाता : बुलंदशहर की डीएम बी चंद्रकला की हिटलरशाही का विरोध जनपद में लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बसरेहर कस्बे में टैंपो अड्डा, किल्ली तिराहा पर व्यापार मंडल व कांग्रेस के नेता विरोध को लेकर सड़क पर आये और जिलाधिकारी बी चंद्रकला का पुतला फूंककर विरोध जताया।
व्यापारियों का कहना था कि डीएम की कार्रवाई मीडिया को लेकर हिटलरशाही है। लोकतंत्र में कानून ऐसी कार्यवाही किसी को करने की इजाजत नहीं देता है। मीडिया की आवाज को ही अगर कुचला जायेगा तो फिर जनता की बात कौन कहेगा। आज भी डीएम अपनी तानाशाही दिखा रही हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जिलाधिकारी को शीघ्र हटाये जाने की मांग की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक पोरवाल, उपाध्यक्ष लकी मंसूरी, नवीन यादव, लालजी पोरवाल, हरिओम शर्मा, बल्ली यादव, संजू दुबे, विकास यादव, अवधेश यादव, सोनू जाटव, अमर ¨सह पाठक, संतोष यादव, राजेंद्र शाक्य, महावीर यादव, रामदास तिवारी, कांग्रेस नेता रामकुमार सविता भी मौजूद रहे।