सवारी बनकर ऑटो लूटने वाले दबोचे
बसरेहर, संवाद सूत्र : शिकोहाबाद से सैफई पीजीआई आने के बहाने आटो तय करके बुधवार की शाम चले दो लुटेरो
बसरेहर, संवाद सूत्र : शिकोहाबाद से सैफई पीजीआई आने के बहाने आटो तय करके बुधवार की शाम चले दो लुटेरों ने आटो चालक को रास्ते में बरनाहल के समीप मारपीटकर फेंक दिया। रात के साये में वाहन चे¨कग होने पर दोनों लुटेरे आटो सहित पुलिस के हाथ आ गए। बुधवार की रात एसओ चौबिया ज्ञानेंद्र ¨सह बजरंगी रकुइया नहर पुल पर वाहन चे¨कग कर रहे थे। इसी दौरान थ्री व्हीलर आटो पुलिस बल को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा करके आटो को रोकने पर विवश कर दिया। आटो में दो लोग सवार थे पूछताछ होने पर एक ने उदय उर्फ पुत्ती यादव पुत्र लाल¨सह गांव भटपुरा सैफई तथा दूसरे ने राहुल पुत्र सुरेश गांव धनुआ जसवंतनगर नामपता बताया। पकड़े गए आटो नंबर यूपी 83 एटी 6714 के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके तथा राजनैतिक प्रभाव दर्शाने लगे। पुलिस ने कड़ा रूख अपनाया तो सारा घटनाक्रम बता दिया। इसके आधार पर बरनाहल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। शाम तक आटो चालक या उसका स्वामी कागजात लेकर थाने नहीं पहुंचे थे। एसओ चौबिया ज्ञानेंद्र ¨सह ने बताया कि दोनो लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।