लोकनायक के सपनों को साकार करेगी राजपा
इटावा, जागरण संवाददाता : नव गठित राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष अंशुमान कुदेशिया
इटावा, जागरण संवाददाता : नव गठित राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष अंशुमान कुदेशिया ने कहा कि जयप्रकाश नारायण समाजवादी विचारधारा के सच्चे पुरोधा थे। जिनका सपना देश में सच्चा समाजवाद स्थापित करना था, उनके नाम का अनेक नेताओं ने लाभ तो उठाया, लेकिन देश में समाजवाद लाने का प्रयास किसी ने नहीें किया। अब उनकी पार्टी लोकनायक के सिद्धांतों को मूल रूप से देश में स्थापित करेगी।
कुदेशिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारत की जनता आजादी के 67 साल बाद भी सच्चे समाजवाद की प्रतीक्षा में है। राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी ने सबको रोजगार का अधिकार देने पर ध्यान केंद्रित किया है क्योकि अभी भी देश की 80 फीसद जनता अपने जीवन की मूल आवश्कताओं से वंचित है। युवा पीढ़ी हीनभावना का शिकार व कुंठित है। जो अपने को जेपी का शिष्य बताते हैं, वे घोटाले कर देश की संपत्ति को हड़पकर अपनी पीढि़यों का इंतजाम करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि देश के हर नौजवान को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करा दिया जाये तो 10 वर्षों में खुशहाल व मजबूत भारत का सपना सकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में नकली समाजवादियों को आईना दिखाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने भय मुक्त शासन का राज, गुंडाराज का खात्मा करने का संकल्प लेकर ही पार्टी का गठन किया है। पार्टी बिहार चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने इटावा का जिलाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव को बनाया है। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी रसीद मीर खां, इनामअली, दीपक कुशवाहा मौजूद रहे।