रजबहा फट जाने से फसल जलमग्न
बकेवर, संवाद सूत्र : लवेदी क्षेत्र के ग्राम दाउदपुरा में विधिपुरा रजबहा फट जाने से किसानों की सैकड़ों
बकेवर, संवाद सूत्र : लवेदी क्षेत्र के ग्राम दाउदपुरा में विधिपुरा रजबहा फट जाने से किसानों की सैकड़ों एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न हो गयी। ग्रामीणों ने नहर विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की है।
एक लंबे अर्से के बाद भोगनीपुर नहर से विधिपुरा रजबहा में पानी छोड़ा गया था। यह पानी ग्राम सारंगपुरा स्थित टेल तक शुक्रवार की रात्रि पहुंचना था। इस रजबहा की जीर्णशीर्ण पटरी ग्राम दाउदपुरा में फट गयी जिसके चलते किसानों की फसल पानी में डूब गयी। सर्वाधिक नुकसान सुरेश चंद्र, बनवारी लाल, रामनरेश, सुरेंद्र नाथ, हरीशचंद्र, रामवीर सहित एक सैकड़ा किसानों का हुआ। सूचना के बावजूद भी नहर विभाग के अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने खंदी को स्वयं पाटा और मुआवजे की मांग की।