सरेशाम युवक को गोली मारी
इटावा, जागरण संवाददाता : नया बस स्टैंड तिराहा के नुक्कड़ पर गुरुवार को सरेशाम एक युवक को गोली मार दी
By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 01:16 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 01:16 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : नया बस स्टैंड तिराहा के नुक्कड़ पर गुरुवार को सरेशाम एक युवक को गोली मार दी गई। गोली पैर में लगी। घटना के वक्त बाजार में चहल-पहल थी। गोली बाइक सवार दो युवकों द्वारा मारे जाने की बात कही जा रही है।
अशोक नगर निवासी फौज से रिटायर सुभाष दीक्षित का करीब 30 वर्षीय पुत्र राहुल दीक्षित बस स्टैंड तिराहा पर बैठा था। रात करीब सवा आठ बजे उसके पैर के घुटने के नीेचे गोली लगने की घटना हुई। राहुल के मुताबिक बाइक सवार दो लोगों द्वारा उसको निशाना बनाया गया, गोली उसके पैर में लगी। घटना के पीछे वजह घर की कलह बताई जा रही है। फिलहाल राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें