जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला
इटावा, जागरण संवाददाता : मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य पर बुधवार की आधी रात कार सवार करीब आधा दर्ज
इटावा, जागरण संवाददाता : मैनपुरी के जिला पंचायत सदस्य पर बुधवार की आधी रात कार सवार करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा फाय¨रग कर जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। उनके द्वारा घटना स्थल से करीब दो मीटर की दूरी पर स्थित सिविल लाइन थाने को हमले की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सपा के करहल मैनपुरी से पूर्व विधायक अनिल यादव के जिला पंचायत सदस्य पुत्र राहुल यादव बुधवार की रात यहां मैनपुरी फाटक के पास स्थित इटावा क्लब में एक शादी समारोह में स्कोर्पियो गाड़ी नं. यूपी 84 एन 0001 से आए थे। उनके साथ गाड़ी में चार-पांच लोग भी थे। उनके मुताबिक रात करीब 12 बजे जब वह वापस लौट रहे थे तभी मैनपुरी अधोगामी सेतु से गुजरते वक्त ऊपर से उनकी गाड़ी पर फाय¨रग की गई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक हमला इंडिका कार सवार 5-7 अज्ञात लोगों द्वारा किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उनके मुताबिक हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था।