विकास की गति उत्तर प्रदेश में तेज
सैफई, संवाद सहयोगी : उत्तर प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण और ¨सचाई मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने कहा कि समाज
सैफई, संवाद सहयोगी : उत्तर प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण और ¨सचाई मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी शासन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ा है। विकास काम तेजी से और लोगों की अपेक्षाओं के मुताबिक होने से लोगों में सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने केंद्र में सत्ता पलट कर जिन उम्मीदों के साथ मोदी को देश की सत्ता सौंपी थी। वह सारी उम्मीदें एक वर्ष में ही धुल धूसरित हो गयी। आज जनमानस महंगाई से त्रस्त है।
उन्होंने ग्राम पिडारी के नगला किशोरी में सपा के विधान सभा अध्यक्ष रामनरेश यादव के पुत्र गोविन्द यादव के तिलकोत्सव में बातचीत के दौरान कहा कि किसानों को आपदा राहत देने में किसानों का अफसरों द्वारा शोषण करने की शिकायतों पर तहसीलदार और लेखपाल बख्शे नही जाएंगे। किसानों की हर संभव मदद की जायेगी और हमारी सरकार ने 1050 करोड़ रुपये की राहत राशि इस वास्ते जारी भी कर दी। केंद्र सरकार कोई भी मदद नही कर रही।