किसानों के पशुधन की पूर्ति करेगा पशु मेला
इटावा, जागरण संवाददाता : ऐतिहासिक पशु मेला का शनिवार को इटावा महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिका
इटावा, जागरण संवाददाता : ऐतिहासिक पशु मेला का शनिवार को इटावा महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने परंपरागत तरीके से फीता काट के गाय का पूजन कर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद महोत्सव के तत्वावधान में लगने वाला पशु मेला अपना अलग महत्व रखता है। जो किसान खेती करते हैं उनको अपनी जीविका चलाने में पशुधन की जरुरत होती है। उन्होंने कहा कि मेले में प्रदेश के अन्य भागों के साथ गैर प्रांत से पशु व्यापारियों को भी बुलाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मेले में अच्छी नस्ल के पशु आयें। मेले में आने वाले पशुओं व व्यापारियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। समिति के महासचिव व उपजिलाधिकारी सदर महेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पहले खेती के लिए पशुओं का प्रयोग किया जाता था। नई तकनीकि आने के बाद इनका चलन कम हो गया। इस पशु मेले में अच्छी नस्ल के पशु मिल जाते है। पहले देश के कौन-कोने से पशु यहां आते थे, अब इनकी संख्या घटी है। उन्होने अधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले पशु व्यापारियों के साथ मारपीट की घटनायें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा।
इस अवसर पर सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने का भरोसा दिया। मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्र, अपर जिलाधिकारी ज्ञानेद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र, तहसीलदार ओपी पांडेय, के साथ ही समिति के सदस्य राज किशोर वाजपेई, गिर्राज नारायण अग्रवाल, शांती स्वरुप पाठक, सुरेश त्रिपाठी, वीपी सिंह, रमाकांत अग्रवाल, मेहरवान सिंह एडवोकेट, विजय नारायण सिंघल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। मेला कार्यालय के रमाकांत वर्मा कमलेश बाबू पाल, रघुराज सिंह, राम किशोर दुबे आदि ने अधिकारियों का स्वागत किया। संचालन गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने किया।