पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल भी जरूरी
इटावा, जागरण संवाददाता : पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौनई विकास खंड जसवंतनगर पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौ
इटावा, जागरण संवाददाता : पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौनई विकास खंड जसवंतनगर पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाकर उन्हें ट्रीगार्ड से सुरक्षित किया गया। स्वदेश संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए इन पौधों को संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थित में लगाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों व ग्राम के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था के रामजनम सिंह भदौरिया ने पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के महत्व पर रोशनी डाली। शिक्षक विवेकानंद सिंह भदौरिया ने बच्चों को पौधों की देखभाल हेतु प्रोत्साहित किया। ग्राम प्रधान कमलेश ने विद्यालय में नल की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सैफई बीआरसी के सह समन्वयक जेपी यादव ने किया। प्रशांत दुबे, अर्चना चौधरी, संजय शर्मा, अनूप दीक्षित, महावीर यादव, गुड्डू यादव, मीनाक्षी, रिंकी, मंजू भदौरिया, अभिषेक, मनोज शाक्य, गीता, अमर पाल, दिनेश उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंदन लाल ने आभार व्यक्त किया।