वसूली करते दो पालिका कर्मी दबोचे
भरथना, संवाद सहयोगी : नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव वसूली कर रहे दो नगर पालिका कर्मियों को वाहनों
भरथना, संवाद सहयोगी : नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव वसूली कर रहे दो नगर पालिका कर्मियों को वाहनों से अवैध रूप से पंडाल शुल्क वसूलने का मामला थाना पुलिस ने पकड़ा।
पालिका क्षेत्र गुजरने वाले मौरंग गिट्टी आदि से लदे भारी वाहनों से पड़ाव शुल्क वसूली हेतु लगाये गए दो पालिका कर्मी ड्यूटी के दौरान बिना रसीद दिए भारी वाहनों से वसूली करने का मामला उस समय संज्ञान में आया, जब थाना पुलिस ने अचानक पालिका क्षेत्र से गुजर रहे भारी वाहनों का चेक किया। पड़ाव शुल्क की रसीद मागने पर वाहन चालक ने शुल्क वसूली में लगे दो पालिका कर्मियों द्वारा रसीद नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई। जिस पर थाना पुलिस ने वाहन चालक की निशानदेही पर उक्त दोनों ही पालिका कर्मियों की तलाश शुरू कर दी। पालिका सूत्रों के मुताबिक दोनों पालिका कर्मियों को अनैतिक रूप से पड़ाव शुल्क वसूलने पर कड़ी फटकार लगाई गई है।