दहेज के लिए महिला की हत्या
जसवंतनगर, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तमेरी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी
जसवंतनगर, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तमेरी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने थाने में 4 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
रामेश्वर दयाल जाटव पुत्र कल्याण सिंह निवासी तुलसीपुर कुम्हावर थाना बसरेहर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री रेशमा उम्र 32 वर्ष पत्नी कालीचरन उर्फ विपिन कुमार का विवाह नवंबर 2002 में हुआ था। शादी के बाद से ही उसके ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की माग करते हुए पुत्री के साथ मारपीट और उत्पीड़न करते रहे। गाव के ही लोगों के सामने कई बार यह बात आई और गाव वालों के समझाने के बाद मामला रफादफा होता रहा। 12 अक्टूबर को करीब रात्रि 8 बजे पुत्री के ससुराली जनों ने फोन पर खबर दी कि उसकी पुत्री बीमार है और जिला अस्पताल में भर्ती है। जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो उसकी पुत्री रेशमा मर चुकी थी। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके पति कालीचरन उर्फ विपिन कुमार, जेठ भुल्लन सिंह उसकी पत्नी मीरा देवी उसकी सास धन देवी पत्नी ह्रदय राम के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।