लूट प्वाइंट से 14 घंटे बाद पकड़े लुटेरे
इटावा,जागरण संवाददाता : हाईवे पर जिस जगह रात में लूट हुई, सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना के 14 घंटे ब
इटावा,जागरण संवाददाता : हाईवे पर जिस जगह रात में लूट हुई, सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना के 14 घंटे बाद ही चार लुटेरों को उसी जगह से गिरफ्तार करने का दावा किया है। चारों लुटेरे फिरोजाबाद के हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाश अगले दिन उसी स्थान पर लूट की कोशिश कर रहे थे।
सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाईवे पर एक विद्यालय के सामने डीसीएम नं. यूपी 78 सीएन 7880 के चालक देवेंद्र सिंह निवासी विद्या निकेतन फाउंड्री नगर एत्माउद्दौला आगरा व सवारी दीपू जोशी निवासी प्रकाश टाकीज के पीछे वाली पट्टी मुरसान गेट हाथरस के साथ 27 सितंबर की रात में लूट की घटना हुई थी। लूट की घटना के संबंध में दीपू जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानंद सिंह यादव ने बताया कि इस घटना से संबंधित चार अभियुक्त 28 सितंबर को अपराह्न करीब दो बजे सुदिति स्कूल के पास डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पुन: अपराध करने की नीयत से वाहनों को रुकवाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए चार लुटेरों में विपिन उर्फ मोटा निवासी सुहाग नगर दक्षिण जिला फिरोजाबाद, जितेंद्र उर्फ पंडित जाटव निवासी महावीर नगर दक्षिण फिरोजाबाद, विनय उर्फ विजय निवासी सुहागनगर पानी की टंकी के पास दक्षिण जिला फिरोजाबाद, राहुल जाटव निवासी भीमनगर नई बस्ती दक्षिण फिरोजाबाद हैं। सिविल लाइन थानाध्यक्ष विनोद यादव के मुताबिक पूछताछ में उक्त अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे 27 सिंतबर की रात में करीब नौ बजे फिरोजाबाद से सवारी बनकर डीसीएम में बैठे थे। घटना में उनका साथी भानू पांडेय निवासी सुहागनगर दक्षिण फिरोजाबाद था। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक तमंचा, एक लोहे की रॉड, लूट के 2200 रुपये, दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।