नई मंडी में रामलीला आयोजन में दिखेगी भव्यता
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:27 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:27 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : शहर के उत्तरी किनारे स्थित नई मंडी परिसर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 23 सितंबर से तीन अक्टूबर तक भव्यता के साथ रामलीला महोत्सव मनाया जायेगा।
नई मंडी स्थित कार्यालय पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष मिलाप सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, इसमें अधिकतर पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। सर्व सम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी को मान्यता दी गई, इससे पदाधिकारियों का उत्साह और अधिक बढ़ गया। संस्थापक रमेशचंद्र यादव तथा श्यामसुंदर आढ़ती, अशोक यादव उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें