उत्तम मार्दव धर्म पूजन को उमड़े श्रद्धालु
इटावा, जागरण संवाददाता : दशलक्षण पर्यूषण पर्व के द्वितीय दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा अर्चना की गयी। जिनालयों में सुबह से ही घटा घड़ियाल बजने और पूजा पाठ प्रारम्भ हो गया था। श्रीजी के अभिषेक के बाद संगीतमय नित्य पूजन किया गया वहीं रात्रि में महाआरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नशिया जी मंदिर पर नित्य की भाति प्रात: 6 बजे भगवान पाश्र्र्वनाथ की मूलनायक प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाओं पर अभिषेक किया गया। सुबोध जैन, शीतल जैन, प्रदीप जैन, बबुआ जैन, सुनील जैन आदि पुजारियों ने शातिधारा के पश्चात नित्य पाठ पूजन प्रारम्भ हुई। जब कि समिति के महामंत्री आकाशदीप जैन, महेश रपरिया, चन्द्रप्रकाश जैन, मनोज जैन ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
लालपुरा स्थित पाश्र्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भी उत्तम मार्दव धर्म की पूजा अर्चना के बाद अर्घ्य समर्पित किया गया। छिपैटी स्थित मंदिर में महिलाओं द्वारा विशेष पूजन कर श्रीजी को संयुक्त रूप से अर्घ्य समर्पित किया गया। यहा रात्रि में महाआरती के बाद गोष्ठी हुई। करनपुरा, बरहीपुरा, पंसारी टोला सहित अन्य जिनालयों में भी सुबह पूजा अर्चना के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।