Move to Jagran APP

तनाव दूर करने को सकारात्मक सोच जरूरी

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:27 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:27 AM (IST)
तनाव दूर करने को सकारात्मक सोच जरूरी

इटावा, जागरण संवाददाता : तनाव दूर करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। सबकुछ परमात्मा के भरोसे छोड़ देंगे तो अच्छा फल अवश्य मिलेगा। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मन स्थिर रखने को कहा था, तभी अर्जुन सफलता पा सके।

loksabha election banner

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सिविल लाइंस स्थित केंद्र की संचालिका बीके नीलम बहन ने उक्त विचार प्रकट किए। रविवार को क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम नरेंद्र सिंह यादव तथा एआरएम एसपी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके निगम के चालकों के लिए आयोजित तनाव मुक्त जीवन प्रबंधन शिविर का शुभारंभ किया। बीके नीलम बहन ने उपस्थित लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस संबंध में कई वृतांत प्रस्तुत किए। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री यादव ने कहा कि चालकों को जनता से जो सम्मान मिलता है, उसका मान रखें। एसपी सिंह ने कामनाओं का अंत नहीं है, कामना कम करने पर ही समस्याएं कम होंगी। इस मौके पर अन्नया व सरिता राठौर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए, बालिका पिंकी ने सभी के भाल पर आत्म स्मृति तिलक लगाया। औरैया, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद के चालक काफी संख्या में उपस्थित थे। समापन बेला पर बीके प्रीती बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.