Move to Jagran APP

नहीं बढ़ी प्रेक्षागृह विस्तार की रफ्तार

By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 01:44 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 01:44 AM (IST)
नहीं बढ़ी प्रेक्षागृह विस्तार की रफ्तार

इटावा, जागरण संवाददाता : ऐतिहासिक नुमाइश के प्रेक्षागृह के विस्तार के लिए शासन द्वारा तकरीबन 7 करोड़ की लागत से कराये जा रहे कार्य तेजी नही पकड़ पा रहे हैं। नुमाइश के आयोजन का समय नजदीक आता देख कर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को दो माह में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कछुआ गति से हो रहा निर्माण कार्य गति नही पकड़ पा रहा है।

loksabha election banner

गौरतलब बात है कि जनपद महोत्सव एवं पशु प्रदर्शनी यहां दीपावली के साथ ही शुरु हो जाती है। सौ वर्ष पूर्ण कर चुकी नुमाइश के मंचीय कार्यक्रम प्रेक्षागृह (पंडाल) की क्षमता कम देख कर इसके विस्तार की घोषणा की थी। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने तो उक्त कार्य के लिए 5 करोड़ 99 लाख 77 हजार की धनराशि भी कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कर दी थी। उक्त संस्था द्वारा कार्य तो शुरु करा दिया लेकिन कार्य को गति प्रदान नहीं की गयी।

निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख कर जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने गत जुलाई माह में निरीक्षण कर दो माह का समय दिया था। ताकि नुमाइश के आयोजन से पूर्व पंडाल का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि समय से पूर्व इसका कार्य पूरा नही हो पायेगा। और अगर गत वर्ष की तरह जल्दबाजी में कार्य पूरा करने का प्रयास किया गया तो मानकों का क्या होगा भगवान ही मालिक है।

बढ़ाई जायेगी क्षमता

शासन के निर्देश पर पंडाल की क्षमता 3600 वर्ग मीटर की जा रही है जबकि तीन ग्रीन रूम बनाये जा रहे हैं। इनमें 5.23 गुणा 50 मीटर का एक दूसरा 6.55 गुणा 5 मीटर का दूसरा व 6.55 गुणा 5.23 मीटर का तीसरा ग्रीन रुम बनाया जा रहा है। पंडाल का मंच भी मुम्बई के कलाकारों द्वारा बताये गये साइज से बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस तरह का विशेष पंडाल सैफई महोत्सव के बाद इटावा नुमाइश का पंडाल होगा। इस मंच पर स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है।

प्रेक्षागृह(पंडाल) के विस्तार का कार्य समय से पूरा करा लिया जायेगा। ऐसे प्रयास चल रहे है।-आरवी सिंह, अधिशासी अभियंता, सीएंडडीएस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.