शोभायात्रा में जय श्रीराम के जयकारों की गूंज
इकदिल, संवादसूत्र : विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती महोत्सव में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर चौराहा इकदिल से भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झाकियों के साथ प्रारम्भ हुई जो पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद वापस यहीं पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में लगाए गए श्रीराम के जयकारों से नगर गूंज उठा।
शोभा यात्रा के दौरान कई जगह जलपान की व्यवस्था की गयी। झाकियों का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी गयी। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रातीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, अजय भदौरिया बरैला, डा. सौरभ दीक्षित, अवनीश मिश्रा, शेखर गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, राजबर्धन सिंह भदौरिया, बबुआ ठाकुर, सर्वजीत सिंह भदौरिया, रामदेव राजपूत, विवेक दुबे, सुनील राजपूत, उत्तम राजपूत, अखिलेश तिवारी, ह्रदेश दीक्षित, शिवम सैनी, रजत वर्मा, गोपाल सोनी, विश्वनाथ राजपूत, दीपक पाण्डेय, अनुरुद्द भदौरिया, कपिल दुबे, रामनाथ राजपूत, सुधीर तिवारी आदि शामिल थे।