तीन सौ लोगों ने ली सपा की सदस्यता
By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 01:00 AM (IST)
भरथना, संवादसूत्र : लोहिया वाहिनी ने ग्रामीण अंचलों में सपा का जनजागरण कर लगभग तीन सौ लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए सपा की सदस्यता दिलाई।
अभियान में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सिग्रेश यादव के निर्देशन में भरथना विधानसभा क्षेत्र के लोहिया वाहिनी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने साम्हों क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी, नगला बले, नगला छोटे, नगला फुले, नगला भूरे व चन्दनपुर में करीब 300 नये लोगों ने सदस्यता ग्रहण करवाई।
जिलाध्यक्ष सिग्रेश यादव के अनुसार पार्टी पदाधिकारी ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर सपा सरकार की उपलब्धियों जानकारी दे रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सौरभ, सचिव सौरव चौहान, नगर अध्यक्ष लाली पोरवाल, मनोज यादव, चेतराम, अरविन्द दिवाकर, अखिलेश राजपूत, वीरवल शाक्य, पुष्पेन्द्र कुमार, सुमित, दुर्गेश राजपूत, विपिन कुमार, बबलू यादव शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें