15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देंगे शिक्षक
By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 01:06 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 24 जुलाई सुबह 10 बजे से कचहरी परिसर में वट वृक्ष के नीचे धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। जिला कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने सभी शिक्षकों से आकस्मिक अवकाश लेकर सौ फीसदी संख्या में भाग लेने की अपील की। जिला महामंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष साधौ सिंह यादव, ब्लाकों के अध्यक्ष बृजेश यादव, विनोद यादव, संजीव यादव, कृपाल सिंह सहित संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह सोलंकी, जयवीर सिंह भदौरिया, गोविंद सिंह चौहान, अजय तिवारी, रामप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें