आग से गृहस्थी जली, साजिश का आरोप
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)
जसवंतनगर, संवादसूत्र : गांव झीला में एक घर में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। करीब 30 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है।
भगवान सिंह राजपूत का परिवार खेतों पर फसल काटने गया था। शुक्रवार शाम उसके घर में अचानक आग लग गयी। जब तक ग्रामीणों द्वारा आग बुझायी जाती तब तक उसका घर गृहस्थी का काफी सामान व नगद चार हजार रुपये जलकर खाक हो गए। भगवान सिंह ने दुश्मनी के तहत गांव के किसी व्यक्ति द्वारा घर में आग लगाये जाने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में अभी उसने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें