अज्ञात शव बरामद
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:13 AM (IST)
जसवंतनगर : नेशनल हाईवे पर मीठेपुर बॉर्डर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वह सड़क के किनारे पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाये गये हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे किसी अज्ञात वाहन से फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें