हर बूथ पर भाजपाई गोद लेंगे पौधा
एटा: पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए पौधरोपण अभियान
एटा: पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए पौधरोपण अभियान की सफलता को कसौटी पर कसने के लिए भाजपाइयों ने फर्रुखाबाद धर्मशाला में बुधवार को कार्ययोजना बनाई। इस दौरान भाजपाइयों ने तय किया कि बूथ स्तर पर समस्त भाजपाई रोंपे गए पौधे की देखरेख करने के लिए उसे गोद लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि पौधारोपण प्रति वर्ष किया जाता है। श्रावण मास मे पौधरोपण एक ऐसा माध्यम बन गया है कि लोग उसमें शौकिया प्रतिभाग कर पौधों का रोपण तो कर देते हैं, ¨कतु उनकी देख रेख नही करते। ऐसे में पौधा पनपने से पहले ही दम तोड़ देता है। संयोजक पम्मी ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता एक पौधे को गोद लेकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे। पूरे वर्ष भर पालन पोषण करेंगे। बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भाजपाइयों ने धर्मशाला में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर जिलामंत्री अशोक शर्मा, सचिन उपाध्याय, विक्रांत माधौरिया, भूदेव ¨सह लोधी, कमलेश गुप्ता, नरपत ¨सह वर्मा, आनंद पांडेय, सौरभ गुप्ता, मुकेश कुमार राजौरिया, ब्रजेश कुमार राठौर, सुनील पाठक मौजूद रहे।