बीबी से झगड़े के बाद पति ने दी जान
जागरण संवाददाता, मारहरा: पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामले की सूचना
जागरण संवाददाता, मारहरा: पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव मोहनसती निवासी रामजीत के 26 वर्षीय पुत्र गीतम की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व कासगंज के थाना सिढ़पुरा के गांव ताजपुर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक पति पत्नी के बीच सब कुछ सामान्य रहा। बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन झगड़े होने लगे। बताया गया है कि बुधवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई थी। सुबह 8 बजे गीतम के परिजन किसी कार्य से बाहर गए थे। पत्नी छत पर खाना बना रही थी। इसी बीच गीतम कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। काफी देर बाद जब पत्नी नीचे आई, तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। सींखचे से देखा, तो गीतम फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया। गीतम द्वारा आत्महत्या कर लेने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है, कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई।