सबके सहयोग से समाज को देंगे नई दिशा
एटा: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुग्रह मिश्र एड. का पदाधिकारियों व सद
एटा: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुग्रह मिश्र एड. का पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी गई है, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। समाज को नई दिशा देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। संगठन को मजबूत करते हुए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अतिथि तोताराम मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने हितों की रक्षा करने के लिए एक मंच, एक सोच और साथ काम करने की आवश्यकता है। ¨हदी विभाग के पूर्व रीडर प्रेमीराम मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज को हक की लड़ाई लड़ने के लिए घर से निकल कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ना होगा। एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देना होगा, तभी समाज का उत्थान होगा। इस दौरान रमेश चंद्र पचौरी, अर¨वद शर्मा, चितरंजन आमौरिया, राधेश्याम शर्मा, विक्रम मिश्र, विकास मिश्र, नीरज मिश्र, नीतिश मिश्र, शैलेंद्र शर्मा एड., दाताराम पाठक, अर¨वद मिश्रा, नारायण भाष्कर, सुशील कुमार, शिवेंद्र मिश्र, शीलेंद्र गौड़, सुरेश पचौरी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूलामालाओं से उनका स्वागत किया।