Move to Jagran APP

काटे 384 कनेक्शन, वसूले 37 लाख

जागरण संवाददाता, एटा: चोरी से विद्युत का उपभोग करने वाले अब प्रशासन के सीधे निशाने पर आ गए है। शह

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:34 PM (IST)
काटे 384 कनेक्शन, वसूले 37 लाख

जागरण संवाददाता, एटा: चोरी से विद्युत का उपभोग करने वाले अब प्रशासन के सीधे निशाने पर आ गए है। शहर भर में चे¨कग अभियान चलाकर ऐसे उपभोक्ताओं पर नकेल कसी जा रही है। शनिवार को विद्युत महकमे के उच्चाधिकारियों की देखरेख में चे¨कग अभियान पुन: चलाया गया।

loksabha election banner

शहर के आगरा रोड से लगी कई कालोनियों में चे¨कग के दौरान विद्युत का अवैध उपभोग करने वाले जहां 228 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई, वहीं 53.2 लाख की बड़ी धनराशि के बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं के मौके पर कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत अधिकारियों ने महज चार घंटे के चे¨कग अभियान में 37.1 लाख की बड़ी धनराशि उपभोक्ताओं से वसूल की है। साथ ही 384 कनेक्शन काटे गए।

विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता एके जैन के निर्देशन में चलाए गए अभियान के मद्देनजर आगरा रोड महिला थाने के निकट उपभोक्ता सहायता शिविर लगाया गया। यहां अधिशासी अभियंता नगर राजीव चतुर्वेदी के अलावा विद्युत विभाग के गोपीचंद भाष्कर, अभय प्रताप ¨सह, नेमीचंद्र, पीयूष द्विवेदी और विजय शंकर आदि अधिकारियों के नेतृत्व में एक ओर चे¨कग अभियान चलाया गया, तो दूसरी ओर सहायता शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

इन कालोनियों में चला अभियान

शनिवार को शहर के आगरा रोड से लगे संजय नगर, वर्मा नगर, अंबेडकर नगर, श्याम बिहार कालोनी, ट्यूलिप स्कूल मार्ग पर घर-घर चे¨कग अभियान चलाया गया। सुबह साढ़े सात बजे से शुरु हुआ अभियान दोपहर दो बजे तक चला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.