'चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता'
एटा: गांव फफोतू के बलिकरणेश्वर मंदिर पर गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव का स्वा
एटा: गांव फफोतू के बलिकरणेश्वर मंदिर पर गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव का स्वागत किया गया। सपा नेता सुखविंदर सिंह यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जिले के विकास को कई कार्य किए हैं। चुनाव नजदीक आ गए हैं। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यो से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने मंदिर निर्माण को एक लाख रुपये की धनराशि की घोषणा की। इस अवसर पर छोटू भइया, विनोद यादव, नेत्रपाल सिंह यादव, ¨रकू यादव, प्रदीप उपाध्याय, शशि किशोर सक्सेना, राम सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव, रमेश चंद्र, सल्लू मिश्रा, अभिलाष सिंह, कंचन सिंह, सोवरन सिंह, चोखेलाल सिकरवार, विक्र म गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।