शिक्षक के परिजन आमरण अनशन पर
जागरण संवाददाता, एटा: अपने पति के अवशेष एरियर व पेंशन के लिए धरने पर बैठे शिक्षक के परिजनों ने गुरु
जागरण संवाददाता, एटा: अपने पति के अवशेष एरियर व पेंशन के लिए धरने पर बैठे शिक्षक के परिजनों ने गुरुवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। वहीं उनकी मांग के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर डटे रहे।
कलक्ट्रेट धरना स्थल पर पीड़िता गायत्री ने बताया कि उनके पति राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं उनकी मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन स्वीकृत हुई। इसके बावजूद अभी तक कई साल गुजरने बावजूद विभाग ने उनके एरियरों का भुगतान नहीं किया है और न विभागीय अधिकारी उनकी पेंशन को संशोधित कर रहे हैं। जिससे पीड़िता को काफी परेशानी हो रही है। धरने को आमरण अनशन में बदलते हुए पीड़िता ने कहा उन्हें जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। धरना स्थल पर पहुंचे माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी विभागीय लापरवाही पर रोष जताया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आरएस यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, प्रदेशीय उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव, रामसेवक शर्मा, अमोल सिंह यादव, नरेश चंद्र यादव, गुलजारीलाल, सामंत सिंह यादव, चेतन कुमार, विवेक कुमार, मुकेश चंद्र शर्मा, ओमकार सिंह, मनोज कुमार यादव, तहसीलदार सिंह, भीमसेन, गंगा सहाय वर्मा, दूरम सिंह, अनिल कुमार शर्मा, सुभाष गुप्ता, अनुपम यादव, अर्जुन सिंह, रामाधार शर्मा, अशोक कुमार चौहान, राकेश यादव, रामजीलाल मौजूद रहे।