शक्षिक उन्नयन को लेकर हुआ मंथन
एटा: बुधवार को शिक्षा संकुल भवन पर हुई पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नए सत्रारंभ पर शैक्षिक
एटा: बुधवार को शिक्षा संकुल भवन पर हुई पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नए सत्रारंभ पर शैक्षिक उन्नयन को लेकर चर्चा हुई। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी से जल्द से जल्द पदोन्नति की मांग की गई।
मंडल अध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह शैक्षिक उन्नयन के लिए सदैव प्रयास करते रहें। जिससे बच्चों के विकास के लिए नित नए तरीके विकसित होते रहें। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संघ कार्य केवल शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना नहीं अपितु प्रत्येक विद्यार्थी के बाल अधिकार दिलाने में भी जुटना है। बैठक में महामंत्री राजीव वर्मा ने संघ की अग्रिम कार्यवाहियों की जानकारी दी। वहीं सभी शिक्षकों ने परस्पर विद्यालयों का शैक्षिक सुधारने के लिए परस्पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयो में रिक्त चल रहे प्रधानाध्यापकों के पदों पर पदोन्नति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की।
निधौली कलां ब्लाक इकाई की जिम्मेदारी तहसीलदार सिंह यादव को सौंपी। बैठक में विक्रम वर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुघड़ सिंह यादव, मनोज यादव, वीरेश यादव, किशुनपाल सिंह, योगेश वर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव मौजूद रहे।