सत्संग से होती है विवेक की प्राप्ति
जागरण संवाददाता, अलीगंज (एटा): अलीगंज ब्लॉक के गांव सोहनपुर टपुआ में विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने
जागरण संवाददाता, अलीगंज (एटा):
अलीगंज ब्लॉक के गांव सोहनपुर टपुआ में विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने गौरी गणेश और नवग्रह पूजन कर भागवत कथा का शुभारंभ किया। जिसमें आचार्य रामजी भाई ने धार्मिक कार्यक्रमों को चरित्र निर्माण में सहायक बताया। उन्होंने कहा कि सत्संग से ही विवेक की प्राप्ति होती है। जिससे लोगों का कल्याण होता है। भागवत में विधायक श्री यादव ने क्षेत्र के विकास की कामना की। भागवत में संयोजक ब्लॉक प्रमुख ओमपालसिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, शशी किशोर सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अनिल उपाध्याय, अनेकपाल सिंह यादव, जेपी यादव, संतोष यादव प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।
वहीं मारहरा के कुबातगंज में भंडारे के साथ भागवत समापन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान डॉ. जयसिंह समेत काफी लोग मौजूद थे। इसी कड़ी में मिरचही क्षेत्र के गांव नगला नथा में भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें नगला नथा, सुपैती, आसेपुर, जिन्हैरा और मिरहची के हजारों स्त्री पुरूष व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। भागवत कथा आयोजक समिति के वीरेश यादव, गुल्लू यादव, छोटू यादव, रिंकू यादव, परीक्षित डिप्टी सिंह, यज्ञपति अवनीश,शीलेन्द्र सिंह यादव, रूकुमपाल सिंह, सोमेन्द्र सिंह यादव, बीरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, रमेश यादव, सुखवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, सुभाश यादव, सतीश, जयपाल सिंह, विजय सिंह यादव, आशुतोश यादव, कुशलेश, गौरव और अंश देव यादव आदि मौजूद थे।