संगठन की मजबूती पर दिया जोर
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक अशोक नगर स्थित गली शिव मंदिर में आयोजित ह
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक अशोक नगर स्थित गली शिव मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में बोलते हुए अनार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक विचार रखने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मिथलेश कुमारी अध्यक्ष, मानिक चंद्र गौतम उपाध्यक्ष, राकेश कुमार नागर महासचिव, अतुल कुमार बौद्ध सचिव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री नवलेश कुमारी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार बने। लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी योगेंद्र कुमार को दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्यामसुंदर सागर, अमर सिंह, बौद्ध, एसएच निमेष को शामिल किया गया। अनार सिंह, रामजी लाल विद्यार्थी, चोब सिंह, रामनिवास राव, डा. जगदीश प्रसाद, शोभाराम शाक्य, डा. रामफूल सिंह को संरक्षक बनाया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।