संगठन में चाहिए कर्मठ कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय महामंत्री डा. दिलीप सेठ न
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय महामंत्री डा. दिलीप सेठ ने कहा कि व्यापार मंडल को चापलूसों की नहीं बल्कि कर्मठ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। वह जिला महामंत्री जितेंद्र वाष्र्णेय के सोरों गेट स्थित आवास पर वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जूझ रहा है और समय समय पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता है। 11 एवं 12 अप्रैल को व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव बरेली में होगा। चुनाव के उपरांत नगर एवं जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।
इससे पूर्व उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही बरेली के प्रस्तावित चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने समस्याओं को भी प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान अनिल माहेश्वरी, जितेंद्र वाष्र्णेय, राजेंद्र गुप्ता, विकास अग्रवाल, रामरक्षपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, सलीम कुरैशी, धीरज जैन, कृष्ण मुरारी दरगढ़, किशोर अग्रवाल, दीपक सिंघल, रामनंद वाष्र्णेय सहित आदि व्यापारी मौजूद रहे।