भागवत श्रवण से होती है मोक्ष की प्राप्ति : महाराज
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): भागवताचार्य शास्त्री शिवदत्त महाराज ने कहा कि सद्गुणों से चरित्र का न
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा): भागवताचार्य शास्त्री शिवदत्त महाराज ने कहा कि सद्गुणों से चरित्र का निर्माण होता है और भागवत श्रवण से कष्टों से मुक्ति मिलती है। वह पीएलजीसी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
भागवत कथा का वाचन करते हुए भागवताचार्य ने कहा कि सत्य एवं सतकर्म ही मनुष्य को बाधाओं से मुक्ति दिलाते है। उन्होंने तरह-तरह के दृष्टांत देते हुए सत्य और सतकर्म के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ईश्वर ने महान शक्तियां दी है, लेकिन उनके बावजूद भी आज मनुष्य अपने कर्मो से पतन की ओर जा रहा है। जितनी चालाकी, बेइमानी, भ्रष्टाचार, दुराचार आदि मनुष्य में दिखाई दे रहा है उतना पशु में भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो समर्थ विवेकशील होते है वे विलास, उपभोग के मायाजाल में न फंसकर पाशविक प्रवृत्तियों को हावी नहीं होने देते, परन्तु जनसाधारण तो उस मूल समुदाय के समान है जो सब कुछ स्वयं करते हुए भी अनजानी बना हुआ है और अपने दुख पराभव का कारण बाहर ढूंढता फिरता है।
उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य योग शक्ति द्वारा सिद्ध प्राप्त कर ले तो उसे सात जन्मों तक की बात याद रहती है। वाणी का स्तर ही मनुष्य के गुण, कर्म, स्वाभाव का परिचायक होता है। वाणी सुसंस्कृत हो तो जीवन देवता का संहार कर देती है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष भागवत प्रेमी मौजूद थे।