निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं
जागरण संवाददाता, एटा, कासगंज: नगर के मुहल्ला नवाब गली जाटवान स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला में आ
जागरण संवाददाता, एटा, कासगंज: नगर के मुहल्ला नवाब गली जाटवान स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला में आयोजित बहुजन समाज पार्टी की बैठक में संगठन और पदाधिकारियों की समीक्षा की गई। वहीं विधान सभा कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि आगरा के जोन कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह ने कहा, पदाधिकारी यदि पूरी ईमानदारी के साथ कार्यकर्ताओं को अहमियत देगा और उसके महत्व को समझेगा तो कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी जो कार्यकर्ताओं को तबज्जो नहीं देते हैं, वे ऐसा करना छोड़ दें। अलीगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर संघरत्न सेठी, अशोक प्रजापति और राजकुमार जाटव ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा, ऐसे कार्यकर्ता जो संगठन को समर्पित नहीं है। मेहनत और लगन के साथ कार्य नहीं करते हैं उन्हें जिम्मेदारियां नहीं दी जाएगी। पदों पर आसीन नहीं किए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रेमपाल सिंह ने भी संगठन को लेकर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान विधान सभा कमेटी का गठन किया गया। बैठक का संचालन डी.पी. सिंह राना ने किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक हसरतउल्ला शेरवानी, डा. राजीव कुमार शर्मा, शैतान भारती, हसन मियां, केपी सिंह, मुनेंद्रपाल सिंह, डॉ. शंकरलाल, होरीलाल व्यास, शिवदयाल टॉपसन, मुशीर अहमद, प्रमोद पचौरी, अनीता उपाध्याय, जाहिद अली, तस्लीम सभासद, अवरार अहमद, सर्वेश कुमार, पुष्पेंद्र साहू सहित आदि बसपाई मौजूद थे।