राष्ट्रीय एकता को दौड़े भाजपाई
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर रन फॉर
जागरण संवाददाता, एटा (कासगंज): भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़) कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता पर विचार व्यक्त किए। भाजपाई राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े। इसमें स्कूली बच्चों ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
भाजपा द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाइयों ने रन फॉर यूनिटी के तहत सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई। भाजपा के इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेकर दौड़े। इस मौके पर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ब्रजप्रांत के संगठन मंत्री पीयूष एवं भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने रन फॉर यूनिटी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र राना, गौरीशंकर शर्मा सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
रैली का शुभारंभ भाजपा नेता ज्ञान तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, कौशल किशोर साहू, राजवीर सिंह भल्ला, मनोज शर्मा, योगेंद्र लोधी, पूर्णेद्र प्रताप सोलंकी, डा. बी.डी. राना, सुमन गुप्ता, प्रवेंद्र राना, नीरज शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, अमित राजपूत, अनिल कुमार पुण्ढीर, देवेंद्र लोधी, खूब सिंह लोधी, देवेंद्र प्रताप, रामनिवास राजपूत सहित आदि भाजपाई मौजूद रहे।