छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
जागरण संवाददाता, मारहरा (एटा): मारहरा पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को रेड डे
जागरण संवाददाता, मारहरा (एटा): मारहरा पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को रेड डे मनाया। जिसके अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में रंग भरो, दीप मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में दिव्याशु, जफर हैदर, कशिश गुप्ता, सक्षम, भानु, आदर्श, राखी, निहारिका, रिषभ और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा राजपूत, तुषार वाष्र्णेय, रंगोली प्रतियोगिता में प्राइमरी सैक्शन में यलो हाउस, जूनियर सैक्शन में ब्लू हाउस और सीनियर सैक्शन में यलो हाउस प्रथम रहा। मेंहदी प्रतियोगिता में नायाब खुशी प्रथम, शिखा द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल संस्थापक सैयद नजीब हैदर ने कहा कि देश की सभ्यता संस्कृति में निहित है और अनेकता में एकता संस्कृति की आधार शिला है। मैनेजर परवेज जुबैरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए दीपावली पर्व की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में मौहम्मद शमीम, परवेज, सादिक, नाजमा नफीस, आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।