मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार
जागरण संवाददाता, मारहरा (एटा): नवदुर्गा, ईद व दशहरा पर्व सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर मनाएं। सीओ सदर राघवेन्द्र सिंह ने मारहरा और अलीगंज के पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह ने राजा का रामपुर थाने में मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों से सहयोग का आह्वान किया।
सीओ सदर ने नवदुर्गा, ईद और दशहरा पर्व के बारे में लोगों से बिंदुवार चर्चा की। श्री रामलीला महोत्सव के दौरान निकलने वालीं शोभायात्राओं में शामिल होने वाली झाकियों की संख्या, मार्ग निर्धारण और समय सारिणी की जानकारी स्ाकलित की। पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी और डा. एम निहालुद्दीन ने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मारहरा कस्बा में हर पर्व, त्योहार आपसी मेल, मोहब्बत के साथ मनाया जाता है। राशिद कुरैशी ने कहा कि शातिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराना हर नागरिक का फर्ज है। हरिओम गुप्ता और रामप्रकाश यादव ने जनता से पुलिस के सहयोग की अपील की। एसओ मारहरा रामसिया मौर्य ने बैठक में आए समस्त अतिथिगणों का आभार प्रकट किया।
दूसरी ओर थाना राजा का रामपुर के परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ अलीगंज शमशेर सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों, चौकीदारों से नवदुर्गा, ईद, दशहरा व दीपावली पर्व को मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया। बैठक में थाना प्रभारी देवेन्द्र शकर पाण्डेय,डा. अशोक जौहरी, महावीर सिंह राठौर,रनवीर सिंह,हरदयाल प्रधान,इमरान खां, राजशेखर,नरेश कासिम खां, अमर सिंह कश्यप,दिनेश चन्द्र देशराज शाक्य, रामचन्द्र नरेन्द्र बृजेश शर्मा,आलोक गुप्ता, संरेश सिंह, अभिकान्त सिंह,रहीसपाल,सर्वेन्द्र राजकिशोर,आदि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।